मानसी: मानसी रेलवे पार्किंग में रेट चार्ट नही, हो रही है दोगुनी अवैध राशि वसूली
बरौनी कटिहार रेलखंड के मानसी रेलवे स्टेशन के दक्षिण साईड बने रेलवे द्वारा वाहन पार्किंग के नाम पर अबैध वसुली का खेल चल रहा है। जहां संवेदक की मनमानी का आरोप लगाते हुए दर्जनों वाहन चालकों ने रविवार को विरोध किया। बताया जा रहा है कि मानसी में सुरक्षित चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया वाहन के लिए रेलवे स्टेशन के दक्षिण साईड पार्किंग की व्यवस्था की गई है।