मानसी: सुगरकोल घाट पर मिट्टी काटने के दौरान धंसना गिरने से महिला हुई घायल, सदर अस्पताल में चल रहा उपचार
जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगरकोल घाट पर रविवार को मिट्टी काटने के दौरान धंसना गिरने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है। घायल महिला की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरा मुसहरी निवासी वीरेंद्र सदा की पत्नी समतुलिया देवी के रूप में हुई है। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती।