मानसी: शिवरात्रि मेला को लेकर शिशवा गांव में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई
जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत सरसावा पंचायत के शीशवा गांव के शिव मंदिर में शिवरात्रि मेला को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई है। वही कलश शोभा यात्रा कोसी नदी शिशवा घाट से जलभर ठेकरिया गांव होते हुए सरसावा गांव पहुंची उसके बाद शिशवा शिव मंदिर में कलश स्थापित किया गया है। वही जयकारे से क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल हो गया है।