मानसी: सबलपुर में जमीन विवाद को लेकर देवर ने भाभी को मारकर किया गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
Mansi, Khagaria | Feb 29, 2024 जिले के मोरकही थाना क्षेत्र के सबलपुर में जमीन विवाद को लेकर देवर ने भाभी को लाठी से मारकर किया गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी मुशर्रफ खातून को परिजनों खगड़िया सदन अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद पूर्व से चल रहा है जिसको लेकर देवर ने भाभी को मारकर जख्मी कर दिया।