बांसगांव: गगहा क्षेत्र के युवक की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव लाने के लिए सांसद से मदद की गुहार
गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम अकुंसी (पंडित का नगवा) निवासी 32 वर्षीय सुधीर यादव पुत्र रामकिशुन यादव की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुधीर ढाई वर्ष से दुबई की बिनघाती कंपनी में कार्यरत थे। परिजनों को 23 जून 2026 को भारतीय दूतावास से मौत की सूचना मिली, जबकि आखिरी बातचीत 5 मार्च को हुई थी। शव कई दिनों से दुबई में रखा है।