लालगंज: नौगांव ग्राम पंचायत के अमहा गांव में कच्चे मकान के बड़ेर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर दी जान
ड्रमंडगंज के नौगांव ग्राम पंचायत के अमहा गांव में मंगलवार सुबह एक युवती ने कच्चे मकान के बड़ेर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी है। मंगलवार 11:00 बजे दिन सूचना पर पहुंचे एस आई विनोद कुमार सिंह ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनो ने बताया कि युवती की शादी 13 मई को प्रयागराज के बरमपुर गांव में तय थी।