हज़ारीबाग: क्षेत्र के विकास योजनाओं को गति देने के लिए विधायकों ने हजारीबाग़ अपर समाहर्ता एवं एसडीओ के साथ बैठक की
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद एवं बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने अपर समाहर्ता संतोष सिंह और सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अशोक कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र की विकास योजनाओं और जनसुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।