हज़ारीबाग: हजारीबाग झील परिसर में कला साधकों का संगम, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया पोस्टर का विमोचन
संस्कार भारती, हजारीबाग इकाई द्वारा आज गुरुवार 12 बजे आयोजित कला उत्सव 2024 का भव्य आयोजन 8 दिसंबर को एम्फी थियेटर, झील परिसर, हजारीबाग में किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य प्रांतीय स्तर पर कला साधकों को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने कार्यालय परिसर में किया।