हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में फिट इंडिया वीक समारोह को लेकर रैली का किया गया आयोजन
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग ने फिट इंडिया वीक के तहत विश्वविद्यालय के मुख्यालय परिसर में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। केंद्रीय पुस्तकालय भवन के सामने रैली को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पवन कुमार पोद्दार ने फिट इंडिया कार्यक्रम सप्ताह को 'प्रारंभ' उद्घोषित किया।