हज़ारीबाग: हजारीबाग में विश्व मृदा दिवस का आयोजन, कृषक हुए वैज्ञानिकों से रूबरू
आत्मा हजारीबाग के द्वारा विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि वैज्ञानिक अंतर मिलन का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा हजारीबाग रजनीश आनंद के द्वारा किया गया l मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वर्षाश्रित उपराऊंभूमि चावल अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर शिव मंगल प्रसाद ने भाग लिया |