प्रतापगढ़: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: सिविल लाइंस बस अड्डे पर अभ्यर्थियों का हुजूम
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए राज्य भर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रतापगढ के सिविल लाइंस बस अड्डे पर पहुँच रहे हैं। परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने की होड़ में बस अड्डे पर सोमवार शाम 4 बजे भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। अत्यधिक दबाव के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास म