तिल्दा: ग्राम पंचायत तुलसीनेवरा में भाई दूज और मातर के पावन अवसर पर गांव के प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
Tilda, Raipur | Nov 12, 2026 ग्राम पंचायत तुलसी नेवरा में भाई दूज और मातर के पावन अवसर पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया गांव के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में तिल्दा के पूजा मेडिकल के संचालक तुलसी निवासी पीलाराम वर्मा के द्वारा शिक्षा कला संगीत देश की सेवा में समर्पित फौजी राजनीति के क्षेत्र खेलकूद से जुड़े लोगों सहित बुजुर्गों का सम्मान किया गया सरपंच गुलाब आडील ने आभार माना