बैतूल नगर: ग्राम लाधी में जहरीले सर्प के डंसने से बुजुर्ग महिला की हालत नाज़ुक, ICU में जिंदगी और मौत से जूझ रही
बैतूल जिले के आमला क्षेत्र के ग्राम लाधी में जहरीले सर्प के डंसने से एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर हो गई। जानकारी के मुताबिक मुनिया, पति शुखरलाल वटके, उम्र करीब 60 वर्ष, शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे घर के पास काम कर रही थीं, तभी अचानक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल आमला अस्प