उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ के भीतर जाना चर्चा का विषय बन गया है। चुनावी नियमों के अनुसार मतदान केंद्रों के भीतर जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक हस्तियों के प्रवेश को लेकर स्पष्ट प्रावधान हैं, ऐसे में इस घटना पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
विडंबना यह है कि मंत्री जी संसदीय कार्य और चुनाव विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभालते हैं। ऐसे पदों पर बैठे लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वे स्वयं नियमों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने का उदाहरण प्रस्तुत करें।
लोकतंत्र की मजबूती केवल कानून बनाने से नहीं, बल्कि उन्हें समान रूप से लागू करने और उनका सम्मान करने से होती है। जनता यह जानना चाहती है कि क्या नियम केवल आम लोगों के लिए हैं, या सत्ता में बैठे लोगों पर भी समान रूप से लागू होते हैं?
#Uttarakhand #Narendranagar #Election #Democracy #Accountability #pahadsamachar