निहंगों से विवाद के बीच भाईचारे का संदेश लेकर 32वां महान पैदल जत्था, लोगों से मिल रहा प्यार और सम्मान
पंजाब के डेरा बाबा नानक से निकला लगभग 90 श्रद्धालुओं का जत्था देवभूमि उत्तराखंड में श्रद्धा, सेवा और एकता का संदेश दे रहा है। यात्रियों ने स्पष्ट कहा कि यात्रा मार्गों पर माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है और स्थानीय लोगों से उन्हें भरपूर प्रेम, सम्मान एवं सहयोग मिल रहा है।
श्रद्धालुओं ने संगत से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें और निश्चिंत होकर श्री हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम की यात्रा करें।
#HemkundSahib #Uttarakhand #Brotherhood #WorldPeace #CharDhamYatra #Devbhoomi #pahadsamachar