Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

सालासर बालाजी की मंगला आरती के दिव्य दर्शन, 30 जून, मंगलवार

Badgaon, Udaipur | Jun 30, 2026

MORE NEWS

मंदिर परिसर के समीप प्रस्तावित पशु चिकित्सालय का ग्रामीणों ने किया विरोध, जांच व स्टे की मांग

उदयपुर, 29 जून 2026। क्षत्रिय करणी सेना के उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष कुंवर ओनार सिंह बिछावेड़ा के नेतृत्व में ग्राम वली (तहसील कुराबड़) में प्राचीन नागणेच्या माता मंदिर एवं शिव मंदिर के समीप प्रस्तावित पशु चिकित्सालय के लिए किए गए भूमि आवंटन पर तत्काल रोक लगाने तथा संपूर्ण प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि प्राचीन नागणेच्या माता मंदिर एवं शिव मंदिर क्षेत्र ग्रामीणों की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां वर्षों से धार्मिक आयोजन, भजन संध्या, जागरण एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। ऐसे में मंदिर परिसर के अत्यंत निकट पशु चिकित्सालय की स्थापना से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होने तथा क्षेत्र की सामाजिक समरसता पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई।
करणी सेना एवं ग्रामीणों ने भूमि आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाते हुए ग्राम पंचायत की प्रस्ताव प्रक्रिया, एनओसी, संबंधित वार्ड पंच की सहभागिता तथा जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की आपत्तियों पर समुचित विचार नहीं किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही प्रशासन से ग्राम में उपलब्ध अन्य उपयुक्त सरकारी भूमि का परीक्षण कर पशु चिकित्सालय के लिए वैकल्पिक स्थान चिन्हित करने की मांग की गई।
ज्ञापन में मांग की गई कि विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण, कब्जा हस्तांतरण अथवा अन्य कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक (स्टे) लगाई जाए, संपूर्ण आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सभी संबंधित पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया जाए तथा जांच पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए जाएं।
इस दौरान करणी सेना के विधि मंत्री एवं सलाहकार सुरेंद्र सिंह राठौड़ (बेमला), ग्राम पंचायत वली के वार्ड पंच जोगेंद्र सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। राम सिंह, भारत सिंह, अमर सिंह, पदम सिंह, चतर सिंह, भगवत सिंह, उदय सिंह, लक्ष्मण सिंह, डूल्हे सिंह, लाल सिंह, देवी सिंह, हिम्मत सिंह अजबरा सहित अनेक ग्रामीणों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए न्यायोचित कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन की प्रतियां जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, उपखंड अधिकारी (गिर्वा) तथा संभागीय आयुक्त, उदयपुर को भी प्रेषित की गईं।

मंदिर परिसर के समीप प्रस्तावित पशु चिकित्सालय का ग्रामीणों ने किया विरोध, जांच व स्टे की मांग उदयपुर, 29 जून 2026। क्षत्रिय करणी सेना के उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष कुंवर ओनार सिंह बिछावेड़ा के नेतृत्व में ग्राम वली (तहसील कुराबड़) में प्राचीन नागणेच्या माता मंदिर एवं शिव मंदिर के समीप प्रस्तावित पशु चिकित्सालय के लिए किए गए भूमि आवंटन पर तत्काल रोक लगाने तथा संपूर्ण प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्राचीन नागणेच्या माता मंदिर एवं शिव मंदिर क्षेत्र ग्रामीणों की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां वर्षों से धार्मिक आयोजन, भजन संध्या, जागरण एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। ऐसे में मंदिर परिसर के अत्यंत निकट पशु चिकित्सालय की स्थापना से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होने तथा क्षेत्र की सामाजिक समरसता पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई। करणी सेना एवं ग्रामीणों ने भूमि आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाते हुए ग्राम पंचायत की प्रस्ताव प्रक्रिया, एनओसी, संबंधित वार्ड पंच की सहभागिता तथा जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की आपत्तियों पर समुचित विचार नहीं किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही प्रशासन से ग्राम में उपलब्ध अन्य उपयुक्त सरकारी भूमि का परीक्षण कर पशु चिकित्सालय के लिए वैकल्पिक स्थान चिन्हित करने की मांग की गई। ज्ञापन में मांग की गई कि विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण, कब्जा हस्तांतरण अथवा अन्य कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक (स्टे) लगाई जाए, संपूर्ण आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सभी संबंधित पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया जाए तथा जांच पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए जाएं। इस दौरान करणी सेना के विधि मंत्री एवं सलाहकार सुरेंद्र सिंह राठौड़ (बेमला), ग्राम पंचायत वली के वार्ड पंच जोगेंद्र सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। राम सिंह, भारत सिंह, अमर सिंह, पदम सिंह, चतर सिंह, भगवत सिंह, उदय सिंह, लक्ष्मण सिंह, डूल्हे सिंह, लाल सिंह, देवी सिंह, हिम्मत सिंह अजबरा सहित अनेक ग्रामीणों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए न्यायोचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन की प्रतियां जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, उपखंड अधिकारी (गिर्वा) तथा संभागीय आयुक्त, उदयपुर को भी प्रेषित की गईं।

Badgaon, Udaipur | Jun 30, 2026

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की लॉटरी पर उठे सवाल, श्री राम सेना (मेवाड़) ने निष्पक्ष जांच की मांग की

उदयपुर। श्री राम सेना (मेवाड़) ने राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत हाल ही में जारी लॉटरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में देवस्थान विभाग के शासन सचिव को ज्ञापन भेजकर चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, पक्षपात एवं अपात्र व्यक्तियों के चयन की जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना है। लेकिन हाल ही में जारी लॉटरी सूची के अवलोकन से ऐसा प्रतीत होता है कि चयनित यात्रियों में कई ऐसे लोग शामिल हैं जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं तथा स्वयं अपने खर्च पर यात्रा करने में सक्षम हैं। इससे योजना के वास्तविक उद्देश्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है।
श्री राम सेना (मेवाड़) ने मांग की है कि लॉटरी में चयनित सभी यात्रियों के आवेदन एवं दस्तावेजों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही चयनित व्यक्तियों की आय, आर्थिक स्थिति एवं पात्रता की नियमों के अनुरूप जांच की जाए। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता, पक्षपात, नियमों का उल्लंघन या पद के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों एवं दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
संगठन ने यह भी मांग की है कि अपात्र व्यक्तियों का चयन निरस्त कर आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ दिया जाए तथा भविष्य में चयन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं सत्यापन आधारित बनाया जाए। ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया है कि वर्तमान लॉटरी को निरस्त कर पुनः नई लॉटरी निकाली जाए ताकि आमजन का सरकारी योजनाओं पर विश्वास बना रहे और योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंच सके।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की लॉटरी पर उठे सवाल, श्री राम सेना (मेवाड़) ने निष्पक्ष जांच की मांग की उदयपुर। श्री राम सेना (मेवाड़) ने राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत हाल ही में जारी लॉटरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में देवस्थान विभाग के शासन सचिव को ज्ञापन भेजकर चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, पक्षपात एवं अपात्र व्यक्तियों के चयन की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना है। लेकिन हाल ही में जारी लॉटरी सूची के अवलोकन से ऐसा प्रतीत होता है कि चयनित यात्रियों में कई ऐसे लोग शामिल हैं जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं तथा स्वयं अपने खर्च पर यात्रा करने में सक्षम हैं। इससे योजना के वास्तविक उद्देश्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। श्री राम सेना (मेवाड़) ने मांग की है कि लॉटरी में चयनित सभी यात्रियों के आवेदन एवं दस्तावेजों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही चयनित व्यक्तियों की आय, आर्थिक स्थिति एवं पात्रता की नियमों के अनुरूप जांच की जाए। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता, पक्षपात, नियमों का उल्लंघन या पद के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों एवं दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन ने यह भी मांग की है कि अपात्र व्यक्तियों का चयन निरस्त कर आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ दिया जाए तथा भविष्य में चयन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं सत्यापन आधारित बनाया जाए। ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया है कि वर्तमान लॉटरी को निरस्त कर पुनः नई लॉटरी निकाली जाए ताकि आमजन का सरकारी योजनाओं पर विश्वास बना रहे और योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंच सके।

Badgaon, Udaipur | Jun 30, 2026

Today's 30.06.2026 Patitapabana Darshan at Shree Jagannatha Temple.#Puri

Today's 30.06.2026 Patitapabana Darshan at Shree Jagannatha Temple.#Puri

Badgaon, Udaipur | Jun 30, 2026