नदबई: नदबई में बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा सिलेंडर
ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच नदबई में एलपीजी सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।