वारासिवनी: सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत, विवेक पटेल के प्रयासों से 10 करोड़ के विकास कार्य मंजूर
विधायक विवेक विक्की पटेल के प्रयासों से क्षेत्र के सात शासकीय विद्यालयों में 9 करोड़ 94 लाख 33 हजार रुपये के विकास कार्य होंगे। अतिरिक्त कक्षों के साथ प्रयोगशालाएं, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे और इंटरएक्टिव पैनल की सुविधा मिलेगी। विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का आभार जताया।