Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
image
image

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-705, दिनांक 02/ 06/ 2026, =================== राष्ट्रीयव्यापी “खेत बचाओ अभियान” का आयोजन 1 जून से 30 जून 2026 तक निर्धारित:- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा दिनांक 1 जून से 30 जून 2026 तक राष्ट्रीयव्यापी “खेत बचाओ अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उर्वरकों के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग, प्राकृतिक खेती तथा सतत कृषि पद्धतियों के प्रति किसानों एवं आम नागरिकों में जागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाना है। इसी क्रम में पूर्णिया जिला में भी अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में प्रतिदिन एक-एक पंचायत का चयन कर जागरूकता कार्यक्रम, किसान गोष्ठी एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को डिमिया छत्रजान पंचायत, पूर्णिया पूर्व प्रखंड में आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक (शस्य), पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया, जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्णिया तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, पूर्णिया सदर द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकार भी मौजूद थे। जिला कृषि पदाधिकारी श्री हरिद्वार प्रसाद चौरसिया द्वारा उपस्थित किसानों से अपील की गई कि वे अपनी कुल कृषि भूमि के कम-से-कम 25 प्रतिशत रकवा में प्राकृतिक खेती को अपनाएं। किसानों द्वारा स्थापित ऐसे प्रदर्शन प्लॉट अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे तथा प्राकृतिक खेती की व्यवहारिकता एवं लाभों के प्रति उनका विश्वास सुदृढ़ होगा। साथ ही रासायनिक उर्वरकों की खपत में कमी लाने हेतु कृषि व्यवहार एवं जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर भी बल दिया गया। अभियान के दौरान यूरिया एवं डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, एसएसपी एवं अन्य उपलब्ध उर्वरकों का संतुलित उपयोग को बढ़ावा दिया गया। इसके अतिरिक्त जैविक उर्वरक, नैनो उर्वरक, जैविक खाद, सूक्ष्म पोषक तत्वों तथा हरित खाद के प्रयोग को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया गया, जिससे मिट्टी की उर्वराशक्ति बनी रहे तथा कृषि उत्पादन दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ हो सके। कृषि विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा प्राकृतिक एवं संतुलित कृषि पद्धतियों को अपनाकर भूमि, पर्यावरण एवं भविष्य की कृषि को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान आवश्य दें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 2, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति :-700,
दिनांक 02/06/2026,
==================

प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला द्वारा  सहयोग शिविरों का लिया गया जायजा और प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर दिये कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश!

श्री बी०कार्तिकेय धनजी, (भा०प्र०से०) सचिव, लघु जल संसाधन विभाग-सह-प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला द्वारा मंगलवार को सर्वप्रथम प्रखंड डगरूआ के महथोर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर प्रभारी जिला पदाधिकारी -सह-उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार,पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत (भा०पु०से०) अपर समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी श्री रवि राकेश, निदेशक डीआरडीए श्री अमरेंद्र सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री श्वेतम दीक्षित, अनुमंडल पदाधिकारी बायसी श्री अभिषेक रंजन तथा संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे। प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा सचिव महोदय को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके तत्पश्चात् सचिव महोदय द्वारा प्रखंड कसबा के पंचायत संझैली के पंचायत सरकार भवन तथा प्रखंड जलालगढ़ के पंचायत अकम्बा के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का भ्रमण एवं भौतिक निरीक्षण किया गया। शिविरो में किये जा रहे हैं विभिन्न कार्यों का गहन अवलोकन किया गया।

मौके पर सचिव महोदय द्वारा योग्य लाभुकों को जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निष्पादन से संबंधित पत्र हस्तगत कराया गया।

सचिव महोदय द्वारा मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा निर्धारित मानक प्रक्रिया (एस०ओ०पी) के अनुरूप प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निष्पादन करना सुनिश्चित।

सचिव महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया गया कि नल जल योजना एवं बंद पड़े चपकालों की शिकायतो का निराकरण त्वरित करें, ताकि संबंधित नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न नहीं हो ।

सचिव महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें। यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा विभागीय मानक प्रक्रिया के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का निष्पादन नहीं करने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। सचिव महोदय द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई की आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में अपनी शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर लाभ उठाएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति :-700, दिनांक 02/06/2026, ================== प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला द्वारा सहयोग शिविरों का लिया गया जायजा और प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर दिये कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश! श्री बी०कार्तिकेय धनजी, (भा०प्र०से०) सचिव, लघु जल संसाधन विभाग-सह-प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला द्वारा मंगलवार को सर्वप्रथम प्रखंड डगरूआ के महथोर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर प्रभारी जिला पदाधिकारी -सह-उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार,पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत (भा०पु०से०) अपर समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी श्री रवि राकेश, निदेशक डीआरडीए श्री अमरेंद्र सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री श्वेतम दीक्षित, अनुमंडल पदाधिकारी बायसी श्री अभिषेक रंजन तथा संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे। प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा सचिव महोदय को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके तत्पश्चात् सचिव महोदय द्वारा प्रखंड कसबा के पंचायत संझैली के पंचायत सरकार भवन तथा प्रखंड जलालगढ़ के पंचायत अकम्बा के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का भ्रमण एवं भौतिक निरीक्षण किया गया। शिविरो में किये जा रहे हैं विभिन्न कार्यों का गहन अवलोकन किया गया। मौके पर सचिव महोदय द्वारा योग्य लाभुकों को जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निष्पादन से संबंधित पत्र हस्तगत कराया गया। सचिव महोदय द्वारा मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा निर्धारित मानक प्रक्रिया (एस०ओ०पी) के अनुरूप प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निष्पादन करना सुनिश्चित। सचिव महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया गया कि नल जल योजना एवं बंद पड़े चपकालों की शिकायतो का निराकरण त्वरित करें, ताकि संबंधित नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न नहीं हो । सचिव महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें। यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा विभागीय मानक प्रक्रिया के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का निष्पादन नहीं करने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। सचिव महोदय द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई की आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में अपनी शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर लाभ उठाएं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 2, 2026

मो० जुबैर आलम, सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, धमदाहा द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

मो० जुबैर आलम, सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, धमदाहा द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

Purnia, Bihar | Jun 2, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसम्पर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-703,
दिनांक:-02/06/2026,
==================

जल-जीवन-हरियाली दिवस पर ‘‘गंगा जल आपूर्ति योजना पेयजल आपूर्ति के लिए परिवर्तनकारी पहल’’ विषयक परिचर्चा आयोजित
माह जून, 2026 के प्रथम मंगलवार दिनांक 02.06.2026 को जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत ‘‘जल-जीवन-हरियाली दिवस’’ का आयोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण(डी.आर.डी.ए.) सभागार , पूर्णिया में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जल संसाधन विभाग द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर डी.आर.डी.ए. सभागार, पूर्णिया में ‘‘गंगा जल आपूर्ति योजनाः पेयजल आपूर्ति के लिए परिवर्तनकारी पहल’’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई।

परिचर्चा के दौरान जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत राज्य में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं एवं जल संरक्षण संबंधी पहलों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक में बताया गया कि गंगाजल आपूर्ति योजना फेज-2 के तहत प्रथम चरण में मधुबन जलाशय का निर्माण कर पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। 

इसके अतिरिक्त टर्न-की आधार पर औरंगाबाद, डेहरी एवं सासाराम शहरों में सोन नदी में उपलब्ध सतही जल का उपयोग करते हुए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

साथ ही टर्न-की आधार पर भभुआ एवं मोहनियां शहरों में सतही जल स्रोतों का उपयोग कर पेयजल उपलब्ध कराने संबंधी कार्यों की भी जानकारी दी गई। 

परिचर्चा में बाढ़ अवधि के दौरान गंगा नदी के अतिरिक्त जल को बांका जिले के बदुआ जलाशय तथा मुंगेर जिले के खड़गपुर जलाशय में अंतरित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर भी चर्चा की गई, जिससे जल संरक्षण एवं सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), जिला मिशन निदेशक, जल-जीवन-हरियाली सहित जल संसाधन विभाग के अन्य पदाधिकारियों, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा भाग लिया गया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन एवं सतत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसम्पर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-703, दिनांक:-02/06/2026, ================== जल-जीवन-हरियाली दिवस पर ‘‘गंगा जल आपूर्ति योजना पेयजल आपूर्ति के लिए परिवर्तनकारी पहल’’ विषयक परिचर्चा आयोजित माह जून, 2026 के प्रथम मंगलवार दिनांक 02.06.2026 को जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत ‘‘जल-जीवन-हरियाली दिवस’’ का आयोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण(डी.आर.डी.ए.) सभागार , पूर्णिया में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जल संसाधन विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर डी.आर.डी.ए. सभागार, पूर्णिया में ‘‘गंगा जल आपूर्ति योजनाः पेयजल आपूर्ति के लिए परिवर्तनकारी पहल’’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा के दौरान जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत राज्य में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं एवं जल संरक्षण संबंधी पहलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि गंगाजल आपूर्ति योजना फेज-2 के तहत प्रथम चरण में मधुबन जलाशय का निर्माण कर पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त टर्न-की आधार पर औरंगाबाद, डेहरी एवं सासाराम शहरों में सोन नदी में उपलब्ध सतही जल का उपयोग करते हुए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही टर्न-की आधार पर भभुआ एवं मोहनियां शहरों में सतही जल स्रोतों का उपयोग कर पेयजल उपलब्ध कराने संबंधी कार्यों की भी जानकारी दी गई। परिचर्चा में बाढ़ अवधि के दौरान गंगा नदी के अतिरिक्त जल को बांका जिले के बदुआ जलाशय तथा मुंगेर जिले के खड़गपुर जलाशय में अंतरित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर भी चर्चा की गई, जिससे जल संरक्षण एवं सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), जिला मिशन निदेशक, जल-जीवन-हरियाली सहित जल संसाधन विभाग के अन्य पदाधिकारियों, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा भाग लिया गया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन एवं सतत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया । Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 2, 2026

समाहरणालय पूर्णिया, 
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, 
प्रेस विज्ञप्ति:-701
 दिनांक:-2 जून 2026,
===================

 श्री बी कार्तिकेय धनजी (भा०प्र०से०) सचिव, लघु जल संसाधन विभाग -सह - प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला द्वारा मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर के दौरान नल जल एवं बन्द पड़े चापाकलों के शिकायतों तथा समस्याओं को त्वरित निराकरण को लेकर कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को कई आवश्यक निर्देश दिया गया।

निर्देश के आलोक में  कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, धमदाहा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नल जल योजना एवं बंद पड़े चापाकलों की शिकायतों के निराकरण हेतु पदस्थापित अनुमंडल/ प्रमंडल अधिकारियों का मोबाइल नंबर जारी किया गया है जो क्रमशः -------
लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल धमदाहा:- 
मो० नंबर:- 8434283709 ,

लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, रुपौली:-
मो० नंबर:- 9128431235, 

लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, भवानीपुर:-मो०नं०:-9560107525,

लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, बनमनखी:मो० नं०:-8544
428783 ,

लोक स्वास्थ्य प्रशाखा,रुपौली  
मो० नं०,:-8544428939/ 6202248 452 

लोक स्वास्थ्य प्रशाखा, धमदाहा 
मोबाइल नंबर:7488067843, 

लोक स्वास्थ्य प्रशाखा, बनमनखी मो०नं०:-9872440585 

लोक स्वास्थ्य प्रशाखा,बी0 कोठी मो०नं०9097011192,

लोक स्वास्थ्य प्रशाखा, भवानीपुर मो०नं०:-7903442195 
 
लोक स्वास्थ्य प्रशाखा के0 नगर 
मोबाइल नंबर:-9117311398 जारी किया गया।

संबंधित नागरिकों से अपील है कि उक्त सहायक अभियंता /कनीय अभियंता के मोबाइल नंबर पर नल जल योजना एवं बंद पड़े चापाकलो की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए उक्त नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। पीएचईडी द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसम्पर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-701 दिनांक:-2 जून 2026, =================== श्री बी कार्तिकेय धनजी (भा०प्र०से०) सचिव, लघु जल संसाधन विभाग -सह - प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला द्वारा मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर के दौरान नल जल एवं बन्द पड़े चापाकलों के शिकायतों तथा समस्याओं को त्वरित निराकरण को लेकर कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को कई आवश्यक निर्देश दिया गया। निर्देश के आलोक में कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, धमदाहा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नल जल योजना एवं बंद पड़े चापाकलों की शिकायतों के निराकरण हेतु पदस्थापित अनुमंडल/ प्रमंडल अधिकारियों का मोबाइल नंबर जारी किया गया है जो क्रमशः ------- लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल धमदाहा:- मो० नंबर:- 8434283709 , लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, रुपौली:- मो० नंबर:- 9128431235, लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, भवानीपुर:-मो०नं०:-9560107525, लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, बनमनखी:मो० नं०:-8544 428783 , लोक स्वास्थ्य प्रशाखा,रुपौली मो० नं०,:-8544428939/ 6202248 452 लोक स्वास्थ्य प्रशाखा, धमदाहा मोबाइल नंबर:7488067843, लोक स्वास्थ्य प्रशाखा, बनमनखी मो०नं०:-9872440585 लोक स्वास्थ्य प्रशाखा,बी0 कोठी मो०नं०9097011192, लोक स्वास्थ्य प्रशाखा, भवानीपुर मो०नं०:-7903442195 लोक स्वास्थ्य प्रशाखा के0 नगर मोबाइल नंबर:-9117311398 जारी किया गया। संबंधित नागरिकों से अपील है कि उक्त सहायक अभियंता /कनीय अभियंता के मोबाइल नंबर पर नल जल योजना एवं बंद पड़े चापाकलो की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए उक्त नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। पीएचईडी द्वारा कार्रवाई की जाएगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 2, 2026