शिकोहाबाद: थाना लाइनपार में दर्ज दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को सुनाई गई 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹19,500 के अर्थदंड की सजा
एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत थाना लाइनपार में दर्ज दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त रोशन पुत्र सुन्दरलाल निवासी सुल्तानपुर, थाना कुर्रा, जनपद मैनपुरी को पॉक्सो कोर्ट-01 द्वारा बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹19,500 के अर्थदंड से दंडित किया गया।