शिकोहाबाद: महात्मा गांधी व दाऊ दयाल इंटर कॉलेज में रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष पर प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुईं
रानी अहिल्याबाई होलकर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी व दाऊ दयाल इंटर कॉलेज में वाद-विवाद, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार दोपहर सवा तीन बजे क़रीबन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने छात्राओं को रानी अहिल्याबाई के प्रेरणादायक जीवन से अवगत कराया।