शिकोहाबाद: थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, बेटा हुआ गंभीर घायल
जनपद मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र कन्हउपुर निवासी 40 वर्षीय सुमन देवी अपने बेटे अंकित के साथ बाइक पर सवार होकर आगरा जा रही थी। बुधवार दोपहर दो बजे करीबन थाना नसीरपुर क्षेत्र आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उक्त बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठी महिला सुमन देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा अंकित गंभीर घायल हो गया।