थाना टूण्डला पुलिस ने अवैध असलहे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नागऊ निवासी सहदेव को बीएस डिग्री कॉलेज के पास से मंगलवार दोपहर तीन बजे क़रीबन गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।