शिकोहाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन: थाना फरिहा पर पंजीकृत हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद, 2-2 लाख रुपये का जुर्माना
उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत एसएसपी फिरोजाबाद की निगरानी में मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी से थाना फरिहा के पर पंजीकृत हत्या मामले में नामज़द रविन्द्र सिंह व गिरिन्द्र सिंह को एससी/एसटी विशेष कोर्ट ने मंगलवार दोपहर तीन बजे करीबन आजीवन कारावास तथा 2-2 लाख रुपये के अर्थदण्ड की सज़ा सुनाई। मामला 2013 का बताया गया है।