शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने गंभीर हमले सहित कई धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा गंभीर हमले सहित अन्य कई धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त करन पुत्र जते उर्फ जितेंद्र सिंह निवासी कटोरा बुजुर्ग थाना शिकोहाबाद को बुधवार दोपहर दो बजे करीबन उसके मसकन कटोरा बुजुर्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका मेडिकल कराने के साथ ही अन्य विधिक कायवाही अमल में लाई गई।