बड़ी सादड़ी: बड़ीसादड़ी में आरोग्यम् चिकित्सा शिविर आयोजित, 211 लोगों ने लिया परामर्श का लाभ
बड़ीसादड़ी में समता युवा संघ द्वारा रविवार को निःशुल्क आरोग्यम् चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें कुल 211 लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया। शिविर में हड्डी रोग, न्यूरोलॉजी, नाक-कान-गला और जनरल मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच की है।