नगर कोतवाली क्षेत्र की पीस लाइब्रेरी के खंडहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहां पर मौजूद लोगों को जैसे ही बदबू का एहसास हुआ तो उनके द्वारा पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी जहां पर पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। और पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है।