मुज़फ्फरनगर: पति का निकाह रुकवाने पुलिस के पास पहुंची पत्नी, बोली- बिना तलाक के दूसरी शादी गैर-कानूनी, एसएसपी से लगाई गुहार
पीड़ित महिला समरजहां पुत्री सालिम का निकाह 7 जून 2020 को मुनीर आलम पुत्र फारुख, निवासी ग्राम खेडी फिरोजाबाद, थाना ककरौली से हुआ था। शादी के बाद पीड़िता को एक पुत्री भी हुई।पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल पक्ष उसे कम दहेज लाने को लेकर ताने मारते रहे। अब उसका पति दूसरा निकाह 9 अप्रैल 2025 को करने जा रहा है जिसे रोका जाए।