मुज़फ्फरनगर: वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद सपा से पलायन का सिलसिला, पूर्व विधायक नूरसलीम के आवास पर सैकड़ों ने ली RLD की सदस्यता
चरथावल के पूर्व विधायक नूर सलीम राणा के आवास पर सैकड़ो की संख्या में चरथावल क्षेत्र से जुड़े समाजवादियों ने सपा छोड़कर रालोद का हाथ थाम लिया। जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार पूर्व विधायक नूर सलीम राणा रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर के द्वारा सभी सपा छोड़कर आए ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों का रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई