सरधना: छुर गांव में मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, थाना सरधना में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव में श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर से जुड़े ग्रामीणों ने मंदिर के पुजारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सरधना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 25 जून 2012 को श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर की स्थापना की थी। मंदिर का निर्माण कश्यप समाज के लोगों के सहयोग से किया गया है।