Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
Politics
ajayjain6262
नई अनाज मंडी इसराना मे भाकियू के पदाधिकारियों और किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर जडा ताला, जताया विरोध.....
Israna, Panipat
| Oct 11, 2026
MORE NEWS
अनाज मंडी इसराना मे धान की खरीद ना होने से परेशान किसान धरने पर बैठे, एसडीएम ने किया निरीक्षण.....
Israna, Panipat | Oct 12, 2026
पानीपत 7 अक्टूबर– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 9 अक्टूबर को स्थानीय आर्य कॉलेज में प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने बुधवार सांय कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 अक्टूबर को आर्य कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को देश निर्देश दिए कि आपस में समन्वय बनाकर काम करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसके बाद उन्होंने स्थानीय सेक्टर 25 में ऑरेलिया बैंकट का भी दौरा किया जहां पर मुख्यमंत्री जैन समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौक से एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन,जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडु, डीएसपी सुरेश सैनी लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सवित पानू सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Israna, Panipat | Oct 12, 2026
पानीपत पुलिस 11 अक्तूबर 2026 पानीपत पुलिस द्वारा अलग अलग जगह पर नशा बेचने वालों के संभावित ठिकानों पर की छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट का एक अभियोग अंकित, आरोपी गिरफतार पानीपत, 11 अक्तूबर। दिनांक 11 अक्तूबर को सुबह समय करीब 5 AM पर माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत श्रीमती मेधा भूषण आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत जिले के सभी 6 पर्यवेक्षण अधिकारियों, 24 टीमें व 240 पुलिस जवानों की टीम का गठन करके पानीपत जिले में थाना क्षेत्र सनौली, थाना बापौली, थाना चांदनी बाग, थाना पुराना औदयोगिक, थाना किला, थान इसराना, थाना समालखा, थाना मतलौडा के क्षेत्रों में नशा बेचने वालों के संभावित ठिकानों व जिन पर नशा बेचने के पहले भी आपराधिक मुकदमें दर्ज है। उन सभी संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर और संदिग्ध स्थानों पर नारकोटिक्स डॉग्स स्कवॉड टीम के साथ मिलकर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गंगापुरी रोड पर थाना चांदनी बाग के क्षेत्र में सूरज उर्फ सोनू पुत्र जगदीश निवासी गंगारपुरी रोड पानीपत के पास से 34 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया। अभियोग में आगे की कार्रवाइ की जा रही है। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित कोई जानकारी है तो जिला पुलिस या MANAS नारकोटिक्स हेल्पलाईन नंबर 1933 पर सूचना दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
Israna, Panipat | Oct 11, 2026
पानीपत पुलिस 11 अक्तूबर 2026 पानीपत पुलिस द्वारा अलग अलग जगह पर नशा बेचने वालों के संभावित ठिकानों पर की छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट का एक अभियोग अंकित, आरोपी गिरफतार पानीपत, 11 अक्तूबर। दिनांक 11 अक्तूबर को सुबह समय करीब 5 AM पर माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत श्रीमती मेधा भूषण आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत जिले के सभी 6 पर्यवेक्षण अधिकारियों, 24 टीमें व 240 पुलिस जवानों की टीम का गठन करके पानीपत जिले में थाना क्षेत्र सनौली, थाना बापौली, थाना चांदनी बाग, थाना पुराना औदयोगिक, थाना किला, थान इसराना, थाना समालखा, थाना मतलौडा के क्षेत्रों में नशा बेचने वालों के संभावित ठिकानों व जिन पर नशा बेचने के पहले भी आपराधिक मुकदमें दर्ज है। उन सभी संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर और संदिग्ध स्थानों पर नारकोटिक्स डॉग्स स्कवॉड टीम के साथ मिलकर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गंगापुरी रोड पर थाना चांदनी बाग के क्षेत्र में सूरज उर्फ सोनू पुत्र जगदीश निवासी गंगारपुरी रोड पानीपत के पास से 34 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया। अभियोग में आगे की कार्रवाइ की जा रही है। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित कोई जानकारी है तो जिला पुलिस या MANAS नारकोटिक्स हेल्पलाईन नंबर 1933 पर सूचना दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
Israna, Panipat | Oct 11, 2026
पानीपत पुलिस 09 अक्तूबर 2026 राहगिरों से मोबाइल स्नेचिंग व चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार; 20 से अधिक वारदातों का खुलासा पानीपत, 09 अक्तुबर । सीआईए टू पुलिस टीम ने राहगिरों से मोबाइल स्नेचिंग व चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर स्नेचिंग व चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान कमल निवासी गांधी कॉलोनी, संजू निवासी इदगाह कॉलोनी, अंकुश निवासी गीता कॉलोनी व युसुफ निवासी मारूपुर मालदा पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार फ्लौरा चौक के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय श्री विकास कुमार ने शुक्रवार को जिला सविचालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम को वीरवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध दो युवक एक स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान कमल पुत्र विनोद निवासी गांधी कॉलोनी व संजू पुत्र राम मिलन निवासी इदगाह कॉलोनी के रूप में बताई। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर 30 सितंबर को बरसत रोड पर पांचाल अस्पताल के नजदीक पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल स्नेचिंग करना स्वीकार किया। मोबाइल स्नेचिंग की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में अक्षय पुत्र रविंद्र निवासी विकास नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। डीएसपी मुख्यालय श्री विकास कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने गीता कॉलोनी निवासी संजू व फ्लौरा चौक निवासी युसुफ के साथ मिलकर साजिश रचकर मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया उन दोनों ने पानीपत व करनाल में 20 से अधिक मोबाइल स्चेचिंग व चोरी कर साथी आरोपी संजू व कमल को बेच चुके है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी अंकुश व युसुफ को जीटी रोड टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्नेच किया मोबाइल खरीदना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों के कब्जे वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद कर ली है। शुक्रवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा । रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने तथा स्नेच व चोरी किए मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास करेगी। आरोपियों से निम्न वारदातों का खुलासा हुआ; 1. 30 सितंबर को बरसत रोड पर पांचाल अस्पताल के नजदीक पैदल जा रहे अक्षय पुत्र रविंद्र निवासी विकास नगर से मोबाइल स्नेचिंग किया। 2. करीब 15/20 दिन पहले देवीलाल पार्क के पास दो मोबाइल फोन छिने। 3. करीब 20/25 दिन पहले घरौंडा से एक मोबाइल फोन छीना। 4. करीब 15/20 दिन पहले रेलवे स्टेशन पानीपत पर सो रहे व्यक्तियों के 5 मोबाइल फोन चोरी किए।
Israna, Panipat | Oct 11, 2026
पानीपत पुलिस, हरियाणा विषय: डीजे संचालकों द्वारा ध्वनि प्रदूषण एवं यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में। पानीपत पुलिस द्वारा सभी डीजे संचालकों, मैरिज पैलेस संचालकों एवं कार्यक्रम आयोजकों को निर्देशित किया जाता है कि वे डीजे, लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन निर्धारित कानूनी प्रावधानों, प्रशासनिक निर्देशों तथा ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करें। डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित एवं निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि स्तर पर संचालन से आमजन को असुविधा होती है तथा सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसके अतिरिक्त, डीजे वाहनों के कारण सड़कों पर यातायात बाधित होने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इस संबंध में सभी संबंधित व्यक्तियों को निम्नलिखित निर्देशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं: 1. डीजे एवं लाउडस्पीकर का संचालन निर्धारित समय-सीमा एवं लागू नियमों के अनुरूप ही किया जाए। 2. ध्वनि का स्तर निर्धारित मानकों के भीतर रखा जाए तथा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति एवं लागू प्रतिबंधों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 3. अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, न्यायालयों एवं अन्य अधिसूचित शांत क्षेत्रों के आसपास लागू ध्वनि संबंधी प्रतिबंधों की विशेष रूप से पालना की जाए। 4. डीजे वाहनों को इस प्रकार संचालित अथवा पार्क न किया जाए, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो या आमजन को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़े। 5. किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व आवश्यक अनुमतियां प्राप्त की जाएं तथा संबंधित प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। पानीपत पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि उपरोक्त नियमों एवं निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पानीपत पुलिस आमजन एवं डीजे संचालकों से अपील करती है कि वे कानून का पालन करते हुए सार्वजनिक शांति, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। जनहित में जारी। पानीपत पुलिस
Israna, Panipat | Oct 11, 2026
इसराना की नई अनाज मंडी पर भाकियू के पदाधिकारियों और किसानों ने कमेटी कार्यालय पर जडा ताला, आशवासन पर खुला, दी चेतावनी, आप भी जानिए क्या है मामला.......
Israna, Panipat | Oct 10, 2026
पानीपत के डाहर मे हरियाणा पुलिस के एक एएसआई को पीटा गाडी भी तोडी फोडी, ASI शादीशुदा गर्लफेंड से मिलने पहुचा था, फिर क्या हुआ जानिए.....
Israna, Panipat | Oct 10, 2026