लखीसराय: परसावां के समीप बाइक की बाइक से हुई टक्कर,एक बाइक सवार घायल, दूसरा बाइक सहित सवार मौके से हुआ फ़रार
लखीसराय शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित परसावां गांव के समीप बाइक की बाइक से टक्कर हो गई। जहां एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक पर सवार अपना बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक पहुंचाया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया।