जमुई: 15 साल पुराना जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, केतारी बाग में दो पक्ष भिड़े, चार घायल
Jamui, Jamui | Jun 22, 2026 गरही थाना क्षेत्र के केतारी बाग गांव में जमीन बंटवारे को लेकर 15 वर्षों से चल रहे विवाद ने सोमवार 11 बजे हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में अनीता देवी, प्रिंस कुमार, रामधारी यादव और हीरा यादव घायल हो गए। तीन घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अनीता देवी ने दरोगी यादव, बमबम यादव समेत अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है।