चान्हो: बाघवार एकेडमी के छात्रों का साइंस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन
Chanho, Ranchi | Feb 21, 2026 चान्हो इस्थित बाघवार एकेडमी के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल बाघवार एकेडमी के 67 छात्रों में से कई ने ज़ोनल व क्लास टॉपर मेडल जीते। शुक्रवार दोपहर दो बजे इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर सफल छात्र-छात्राओं को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।