प्रतापगढ़: खजोहरी नहर पुलिया के पास से बाइक चोरी के मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
बुधवार को वादी निवासी ग्राम मड़ियामऊ थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से सीतला देवी धाम कटरा मेदनी दर्शन हेतु गए थे। मंदिर परिसर में मोटरसाइकिल खड़ी कर दर्शन करने चले गए, वापस आने पर उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। जिसे अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है।