शाहबाद: लोनी चीनी मिल में निशुल्क नेत्र शिविर संपन्न, 248 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया
डीसीएम श्रीराम शुगर यूनिट लोनी द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन गुरुवार को डीसीएम श्रीराम फाउंडेशन के खुशहाली सेहत परियोजना के अंतर्गत मिल प्रांगण में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ शाहाबाद तहसीलदार संध्या यादव ने फीता काटकर किया।