शाहबाद: उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने हरदोई हाईवे पर निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड का किया निरीक्षण
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने बुधवार को हरदोई हाइवे पर निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस मौके पर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए उच्च शिक्षा मंत्री के प्रयास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहाबाद को रोडवेज बस स्टैंड की सौगात दी थी। इसके लिए एक करोड रुपए की धनराशि भी कार्यवाही संस्था को निर्गत की गई।