शाहबाद: नर्मदा स्थल पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर व्यापारी नेता ने पूजन कर खिचड़ी भोज का शुभारंभ किया
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी निशी गुप्ता एवं रामस्वरूप अरोड़ा की याद में एक विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस खिचड़ी भोज का शुभारंभ व्यापारी नेता नलिन गुप्ता व द्वारा पूजन करके किया गया तत्पश्चात कन्याओं और साधुओं को भोज करा कर श्री गणेश किया गया।