शाहबाद: तड़ेर गांव में दबंगों ने भूमि विवाद के चलते किसान नेता को गोली मारी, मेडिकल कॉलेज किया रेफर
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के तड़ेर गांव में भूमि विवाद के चलते दबंगों ने किसान यूनियन के एक कार्यकर्ता के गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में सीएचसी शाहबाद लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। ग्राम तड़ेर निवासी राहुल दीक्षित पुत्र रामदेव दीक्षित के गोली मारी गई है।