शाहबाद: नर्मदा तालाब पर देव पर्व दीपावली मनाई गई, वरिष्ठ नागरिकों ने की गंगा आरती
देव दीपावली का पर्व यहां हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर नर्मदा तालाब के मुख्य कालिका घाट पर गंगा आरती की गई और सभी घाटों पर दीपक जलाए गए। श्री नवदुर्गा पूजन समिति दिलेर गंज द्वारा विगत कई वर्षों से देव दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।