कांके: रांची के धुर्वा स्थित पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के आवास की सफाई हो रही है, आज रांची आएंगे
Kanke, Ranchi | Dec 26, 2024 रांची के धुर्वा स्थित उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के आवास की गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से साफ सफाई हो रही है। उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास आज रांची आयेंगे। बता दें कि उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। गौरतलब है कि रघुवर दास ने उड़ीसा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है।