कांके: रांची के कटहल मोड़ पर सड़क हादसा, दो वाहन सवार गंभीर रूप से घायल
Kanke, Ranchi | Dec 26, 2024 रांची के कटहल मोड़ के पास गुरुवार सुबह करीब तीन बजे सड़क हादसा में दो वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो बुरी बात से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।