कांके: आरटीसी बीएड कॉलेज में मनाया गया झारखंड कुरमी विकास परिषद का 50वां स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती समारोह
Kanke, Ranchi | Dec 25, 2024 आरटीसी बीएड कॉलेज में बुधवार शाम करीब चार बजे झारखण्ड कुरमी विकास परिषद का 50 वां स्थापना दिवस सह स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन के साथ किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी मौजूद रहे।