हमीरपुर: झलोखर गांव में सोमवार को लाइसेंसी राइफल से बारात में हर्ष फायरिंग मामले में थाना कुरारा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना कुरारा के झलोखर गांव में सोमवार की रात लाइसेंसी राइफल से चली गोली सड़क में जा धंसी। जिससे उड़ी गिट्टी बारात में बैंड बजा रहे युवक की पीठ में घुसने से वह घायल हो गया था। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार 14 फरवरी को लाइसेंसी राइफल व 2 अदद खोखा कारतूस के साथ वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।