हमीरपुर: मौहर में पड़ोसी पर चोरी का आरोप लगाकर एसपी से की शिकायत
मौहर गांव निवासी मुन्ना ने बुधवार को दोपहर में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया है कि उसने अपनी पुत्री के विवाह के लिए डेढ़ लाख रुपये एकत्र करके घर पर रखा था। गत 3 फरवरी को घर में जब बच्चे अकेले थे और वह खेत गया था। तभी गांव निवासी ज्ञान सिंह घर में घुस आया और अलमारी में रखे रुपए चोरी करके ले गया। घर वापस आने पर बच्चों ने घटना से अवगत कराया हैं।