बेगूसराय: BMP-8 परिसर में समादेष्टा ने नव-नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया, शपथ दिलाई
बीएमपी- 8 परिसर में नव- नियुक्त सिपाहियों के बीच नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की दोपहर 02:00 बजे किया गया. जहां समादेष्टा नवजोत सिमी ने कुल 113 पुलिस कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र देने के साथ ही उन्हें शपथ दिलायी गयी. उन्होंने सभी नव-नियुक्ति पुलिस कर्मियों को देश सेवा के साथ-साथ समाज में दोस्ताना भाव बनाये रखने का निर्देश दिया.