👉#छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने खन्नौत नदी छठ घाट का किया निरीक्षण
--#लोधीपुर पुल से हनुमत धाम की ओर 400 मीटर क्षेत्र में पानी डायवर्ट कर समतलीकरण कराने के निर्देश
शाहजहांपुर। आगामी छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बुधवार को लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने लोधीपुर खन्नौत नदी पुल से हनुमत धाम की ओर लगभग 400 मीटर क्षेत्र में पानी का डायवर्जन कर समतलीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र शुरू कराने और निर्धारित समयावधि में पूरा करने को कहा, ताकि छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जा सकें।निरीक्षण के दौरान पूर्वांचल महासभा सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार मिश्रा, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरिवंश दीक्षित और क्षेत्रीय पार्षद रुपेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
Nagar Ayukt Shahjahanpur