बदायूं: खेड़ा जलालपुर गांव में किराए के कमरे को लेकर हुई कहासुनी में विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाया, निजी अस्पताल में हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 12, 2025 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव की रहने वाली 25 वर्षीय मंजू पत्नी चरन सिंह का किराए के कमरे को लेकर कहासुनी हो गई। मंजू ने गुस्से में विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उसे पहले उसहैत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। उसके बाद परिजन बदायूं के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मंजू की मौत हो गई। परिजन मंजू के शव को घर लेकर पहुंचे।