बदायूं: बदायूं के कुंवरगांव कस्बे में पटाखों के अवैध भंडारण में लगी भीषण आग, धमाके हुए
Budaun, Budaun | Jun 12, 2025 बदायूं के कुंवरगांव कस्बे के होली चौक निवासी रईस पुत्र अब्दुल लतीफ के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस है। उनके मकान के नीचे जूते चप्पल की दो दुकानें हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अपने घर में ही पटाखे बना रहे थे। यहीं पर ही उन्होंने पटाखें का अवैध तरीके से भंडारण किया हुआ है। दुकान में अचानक आग लग गई। इसके बाद धमके होने लगे। उस समय रईस का परिवार ऊपरी मंजिल पर था।