बदायूं: जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में बुजुर्ग की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 11, 2025 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय हामिद पुत्र महमूद निवासी मीरा सराय गांव कि जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मौत हो गई। उनके साथ घर का कोई भी सदस्य नहीं था। जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने उनके शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पुलिस को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।